शामली, जुलाई 31 -- सावन मास की शिवरात्रि को लेकर कांवड़ यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों के शामली पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार से तेज हो गया। शहर में जगह-जगह गूंज रहे हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कांवड़ियों के आगमन के साथ ही शामली पूरी तरह शिवमय नजर आने लगा है। आगामी 11 अगस्त को सावन मास की शिवरात्रि के अवसर पर लाखों शिवभक्त अपने-अपने शिवालयों में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसी उद्देश्य से हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए शामली से होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को हरियाणा के हिसार और पानीपत क्षेत्र से आए शिवभक्त रग्गु, दीपक, रोबिन, विशाल, विक्की और सूरज पव...