रुद्रपुर, फरवरी 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवभक्त कांवड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर रुद्रपुर पहुंच रहे कांवड़ियों का शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। 'बम-बम भोले' के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। कांवड़ियों की सेवा के लिए कई स्थानों पर पंडाल लगाए गए, जहां भंडारे भी आयोजित हुए। शनिवार को काशीपुर रोड पर सुबह से ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्तों के जत्थे पहुंचने लगे। उनके साथ वाहन भी चल रहे थे। वाहनों पर बज रहे डीजे की धुन पर कांवड़िये नाचते-गाते नजर आए। कई श्रद्धालु अपने साथ भगवान शिव की प्रतिमाएं भी लेकर चल रहे थे। शहर में प्रवेश करते ही लोगों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी कांवड़ियों का स्वागत किया। शहर में कांवड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.