बदायूं, अगस्त 10 -- बदायूं। सावन के दूसरे सोमवार पर जिले के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्त और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।।सभी शिवालयों में ब्रह्म मुहूर्त से ही जलाभिषेक करने का सिलसिला जारी है।मंदिरों के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। आज सावन का दूसरा सोमवार है।कांवड़िया एवं शिवभक्त भक्तिभाव एवं उत्साह उमंग के साथ शहर के शहस्त्र गौरीशंकर देवालय एवं बिरूआबाड़ी मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में भगवान शिव के लिए जलाभिषेक कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: दूसरे सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, पटना देवकली मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जलाभिषेक का सिलसिला जलाभिषेक के दौरान कांवड़ियों एवं शिव भक्तों द्वारा भगवान शिव के लिए फल फूल मेवा मिष्ठान का भोग लगाने के साथ ही धतूरा भी अर्पित किया...