बम-बम भोले के जयकारों के साथ मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़िये
अमरोहा, अगस्त 2 -- बृजघाट व हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों के कदमों में उत्साह और चेहरे पर भगवान शिव की भक्ति साफ नजर आ रही है। हाईवे पर चारों ओर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। कांवड़िये कई किमी लंबा सफर पैदल ही तय कर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। रास्ते में जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविरों में कांवड़ियों के लिए जलपान, भोजन व विश्राम की व्यवस्था की गई है। थकान के बावजूद कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। कांवड़ यात्रा को लेकर स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी सतर्क है। यह भी पढ़ें- बम-बम भोले के जयकारों के साथ मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़िये हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कांवड़ियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.