संभल, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के अभिषेक के लिए शिवभक्त शनिवार को राजघाट से गंगाजल लेकर चन्दौसी पहुंचे। कांवड़िए डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए शहर में प्रवेश किए। बम-बम भोले के जयकारों से नगर और मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे गूंज उठा। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाकर कांवड़ियों का स्वागत किया और जलपान कराया। हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी की गश्त जारी रही। रातभर शहर में कांवड़ियों की चहल-पहल बनी रही। शहर के फव्वारा चौक पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विशेष सजावट की गई। शुक्रवार रात से शुरू हुई तैयारियां शनिवार तक जारी रहीं। देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। आज शिवालयों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.