मेरठ, अगस्त 9 -- कांवड़ यात्रा के चरम पर पहुंचने के साथ ही कांवड़ पटरी मार्ग पूरी तरह शिवमय हो गया है। हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भगवा वस्त्रों में सजे शिवभक्तों के जत्थों से रजवाहा पटरी का नजारा केसरिया रंग में रंग गया है। चारों ओर 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। रजवाहा कांवड़ पटरी मार्ग से बड़ी संख्या में शिवभक्त पुरामहादेव स्थित ऐतिहासिक मंदिर पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों के बढ़ते रैले को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यह भी पढ़ें- Shamli News: सावन शिवरात्रि से पहले कांवड़ियों की बढ़ी रफ्तार, हरिद्वार से गंगाजल लेकर गुजर रहे लाखों शिवभक्त जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और अधिकारियों द्वारा लगात...