नई दिल्ली, मई 31 -- दक्षिणी दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुलाजाब में शनिवार शाम को एक 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। इस बिल्डिंग कई ऑफिस और कोचिंग सेंटर चल रहे थे। हादसे में कई लोगों के मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ, पुलिस, दमकल और सिविल डिफेंस कर्मियों ने देर रात खबर लिखे जाने तक 13 घायलों को निकालकर एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक कोचिंग सेंटर था और ऊपरी मंजिलों पर निर्माण कार्य चल रहा था। आशंका है कि मलबे में फंसे लोग छात्र हो सकते हैं। सैदुलाजाब के स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह बिल्डिंग करीब 30 साल पुरानी थी। ऐसे में इसके ऊपर अवैध तरीके से अतिरिक्त मंजिल का निर्माण कराना खतरनाक साबित हुआ और यह भरभर...