चक्रधरपुर, जून 26 -- मनोहरपुर। विगत मंगलवार को मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सोनपोखरी गांव में एक खेत में मिले बम को गुरुवार को निष्क्रिय करने की योजना स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में मनोहरपुर डीएसपी डेविड ए डोडराय ने बताया कि बम को निष्क्रिय करने वाली आर्मी की पूरी पार्टी के नहीं आने की वजह से गुरुवार की योजना स्थगित कर दी गई है। बताया कि आर्मी की पार्टी के आने के बाद ही बम को निष्क्रिय करने का काम किया जाएगा। ज्ञात हो कि खेत में मिले इस बम को गांव के ही एक तालाब में गड्ढा कर रखा गया है। इसकी सुरक्षा में सीआरपीएफ की 134 बटालियन के अधिकारी और जवानों को तैनात किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...