नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली। डीयू के रामजस और मिरांडा हाउस कॉलेज में बम की अफवाह के बाद छात्र-छात्राओं से तुरंत परिसर खाली करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही दिनभर के लिए सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य स्थगित कर दिए गए। कॉलेज प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर कहा कि गया यह कदम वर्तमान स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। हालांकि, नोटिस में स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। प्रशासन ने यह भी बताया कि स्थगित की गई प्रायोगिक परीक्षाओं (प्रैक्टिकल एग्जाम) की नई तिथि की सूचना जल्द जारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...