हाथरस, मई 12 -- सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव रसीदपुर निवासी एक राजमिस्त्री की बम्बा में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार रसीदपुर निवासी सुरेश कुमार उर्फ लल्लू पुत्र गुलाब सिंह मंगलवार को घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी।तलाश के दौरान परिजन गांव स्थित बम्बा के पास पहुंचे, जहां पुल के नीचे पानी में सुरेश कुमार का शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- डैम से मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ...