नई दिल्ली, मार्च 7 -- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरान के ऊपर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमले की निंदा की है। उन्होंने इस हमले को ताकत का घोर दुरुपयोग बताते हुए अंतर्राष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की सत्ता किसके पास रहना चाहिए, इसका फैसला उस देश के निवासियों को करना चाहिए, न कि किसी दूसरे देश में बैठे व्यक्ति को इसका अधिकार होना चाहिए। खामेनेई की हत्या पर रोष जताते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि एक धार्मिक नेता की इस तरीके से हत्या कर देना बहुत ही ज्यादा चिंताजनक है। उन्होंने कहा, "उन्होंने एक ऐसे धार्मिक नेता का जीवन बलिदान कर दिया, जिनके नेतृत्व को सिर्फ शिया समुदाय ही नहीं बल्कि दुनिया भर के मुसलमान मान्यता देते हैं।" यह भी पढ़ें- ईरान युद्ध के बीच इजरायल ने खोद डाला कब्रिस्तान, 40 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.