गाजा सिटी, अप्रैल 25 -- इजरायल और हमास के बीच गाजा पट्टी पर कई सालों से चल रहा संघर्ष अब भी जारी है। इस युद्ध की चपेट में बड़ी संख्या में बच्चे भी आए हैं, जो चोटों या फिर मानसिक आघात की वजह से बोल तक नहीं पा रहे। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि गाजा में न बोल पाने वाले बच्चों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इजरायल ने गाजा में भयंकर बमबारी की है। उसका दावा है कि वह हमास के लड़ाकों को मार रहा है, लेकिन इसकी चपेट में आम लोग भी आ रहे हैं। कई इलाके पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं और वहां सिर्फ मलबे ही मलबे दिखाई दे रहे। अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में भारी बमबारी के बाद कुछ बच्चों को शारीरिक चुनौतियां भी झेलनी पड़ी हैं। बच्चों में सिर की चोटें या धमाके से होने वाले आघात (ब्लास्ट ट्रॉमा) जैसे मामले सामने आए हैं। बच्चों की मनोचिकित्सक ...