सोनभद्र, जून 19 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी के घसिया टोले में शुक्रवार की सुबह आवास की छत गिरने से एक श्रमिक घायल हो गया। वह पुराने आवास की छत की मरम्मत का कार्य कर रहा था।बभनी के घसिया टोले में शुक्रवार की सुबह बभनी के खैरा टोला निवासी सजीवन उर्फ कल्लू पुत्र स्व राम टहल शुक्रवार की सुबह आठ बजे घसिया टोला निवासी रामू के खेत में बने पुराने आवास की मरम्मत के लिए तोड़ रहे थे। संजीवन छत के ऊपर चढ़ कर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक जर्जर छत गिर गई और नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिसकी हालत गम्भीर बताई गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गया। घायल श्रमिक का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...