सोनभद्र, अप्रैल 8 -- बभनी। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को न्यायालय के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कुल 693 लीटर देशी शराब को गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया। नष्ट की गई शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,03,950 रुपये बताई गई है। पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए मौके पर वीडियोग्राफी कराई गई और पंचनामा तैयार किया गया। पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...