सोनभद्र, अप्रैल 26 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय क्षेत्र के घघरा गांव में मवेशियों के लिए रखा पुआल जलकर राख हो गया। पीड़ित ने अपने पड़ोसी पर पुआल में आग लगाने का आरोप लगाया है।घघरा गांव निवासी लालमन ने बताया कि वह पांच दिनों से अस्पताल में थे। आज दोपहर करीब 12 बजे जब वह घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके पड़ोसी राम किशुन ने उनके घर के पास आग लगा दी थी। लालमन का आरोप है कि पड़ोसी ने ही घर को सुनसान समझकर यह आग लगाई। आग तेजी से फैलते हुए पुआल तक पहुंच गई और विकराल रूप ले लिया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और हैंडपंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पूरा पुआल जलकर राख हो गया। पीड़ित लालमन ने घटना की सूचना देने के लिए प्रधान को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। लालमन ने अब प्रशासन से न्याय की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.