बस्ती, जून 24 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पैकोलिया थानाक्षेत्र के बभनान स्थित एक सूनसान बाग में मंगलवार शाम कथित रूप से जुआ खेलते लोगों पर पुलिस ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से 'बावन पत्तों' पर दांव लगाया जा रहा था। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और कई लोग भाग निकले। सूत्रों के अनुसार, दबिश के दौरान कुछ लोगों के साथ हल्की झड़प की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया अजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने छापेमारी की थी और मौके से एक मोबाइल बरामद हुआ है। उन्होंने नकदी की बरामदगी और मारपीट की बात से इनकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...