बस्ती, फरवरी 12 -- बस्ती। परसरामपुर थानाक्षेत्र के गौरा पाण्डेय गांव निवासी 16 वर्षीय छात्र शिवेंद्र पाण्डेय की अयोध्या में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इलाज के दौरान लखनऊ में दम तोड़ने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने अयोध्या पुलिस को तहरीर देकर बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पिता सुरेन्द्र ने बताया कि उनका इकलौता बेटा शिवेंद्र एसएसवी इंटर कॉलेज, साहबगंज, अयोध्या में कक्षा 12वीं का छात्र था और साथ ही एक कोचिंग संस्थान में भी पढ़ाई करता था। वह अयोध्या के बछड़ा सुल्तानपुर क्षेत्र के पास अशोक यादव के मकान की दूसरी मंजिल पर किराये के कमरे में रहता था। बताया गया कि मकान मालिक का फोन आया कि शिवेंद्र की तबीयत खराब हो गई है। सूचना मिलते ही पिता परिजनों व रिश्तेदारों संग पहुंचे। वहां जानकारी मिली कि शिवेंद्र को उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.