बस्ती, फरवरी 23 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। तेज रफ्तार कार सवार ने सड़क पार कर रहे हिरण को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे हिरण की कमर टूट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई। रविवार की दोपहर बभनान गौर मार्ग पर स्थित धर्मकांटे के समीप एक हिरण सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने हिरण को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हिरण बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर छटपटाने लगा। यह नजारा देख स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 व वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हिरण को रेस्क्यू किया और प्राथमिक उपचार देने के बाद वन विभाग की टीम उसे अपने साथ वन विभाग की नर्सरी बिरऊपुर में उसे सुरक्षित रखा गया। इस बाबत वन रक्षक गौर धर्मेंद्र ने बताया कि कार की ठोकर से हिरण घायल हो...