लातेहार, मार्च 17 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के बभनडीह स्थित महावीर चबूतरा में श्री रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने के लिए श्रद्धालुओं की बैठक हुई। अध्यक्षता ओमप्रकाश राम ने की। रामनवमी पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए पूजा समिति का गठन किया गया। इसमे गौतम पांडेय को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपेंद्र यादव उपाध्यक्ष , अमित कुमार (विक्की) संरक्षक बनाए गए हैं। वही ओमप्रकाश राम सचिव ,सत्यप्रकाश सिंह (बबन) कोषाध्यक्ष, लक्की यादव , सोनू चौधरी, विकास पासवान, पुतुल यादव, पंकज तिवारी, कुंदन ठाकुर चंदा प्रभारी, रवि रंजन,कुमार सावन और ओमप्रकाश राम भंडार प्रभारी, दीपक सिंह और कृष्णा यादव पंडाल प्रभारी, यश कुमार व नीरज सोनी को संयुक्त रूप से झांकी प्रभारी बनाया गया है। प्रसाद वितरण प्रभारी लक्की यादव, सुजीत कुमार को बनाया गया है। अजय सिंह (गोलू), सुर...