बागपत, मार्च 21 -- बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड में कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका के साथी अरूण लुहारी की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। इसमें कई आरोपी बागपत जेल में, जबकि कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका ललितपुर जेल में बंद है। ढिकौली गांव में 28 अक्तूबर 2024 की रात में प्रवीण उर्फ बब्बू की पांच गोलियां मारकर और बलकटी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इसमें बब्बू के भाई नवीन ढाका ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने सोनू निवासी तमेलागढ़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि हत्यारोपी संजय उर्फ पिंटू ने एक मुकदमे में जमानत तुड़वाकर मेरठ के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया था। मुख्य हत्यारोपी कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर ...