बांदा, जनवरी 13 -- बांदा। संवाददाता जिला पंचायत में अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग लेकर अनशन पर बैठे सदस्यों के साथ मंगलवार को बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव भी शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह लड़ाई है। इसमें वह भी समर्थन दे रहे हैं। कहा कि जिला पंचायत भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। जिस तरह प्रदेश में इंजन टकरा रहे हैं । इसी तरह जिले में भी डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। जिला पंचायत परिसर स्थित अटल पार्क में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धीरज राजपूत व नीरज सहित आठ सदस्य तीन दिन से क्रमिक अनशन कर रहे हैं। सदस्यों का आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल और अपर मुख्य अधिकारी आपस में साठगांठ कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। पूर्व में अध्यक्ष को छह करोड़ के गबन मामले में दोषी पाया गया है। फिर भी आज तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.