बबेरू ग्रामीण के 13 सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
बांदा, मार्च 23 -- बबेरू संवाददाता। बबेरू ग्रामीण के 15 सदस्यों में से 13 सदस्यों ने प्रधान पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाकर जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर सामूहिक इस्तीफा देकर कार्यवाही की मांग की है। कार्यवाही न होने पर सभी ने इस्तीफा स्वीकार करने की बात कही है। ग्राम पंचायत बबेरू ग्रामीण के सदस्यों के दिए शपथ पत्र में बताया कि बबेरू ग्रामीण प्रधान कंचन वर्मा ने आज तक कोई भी बैठक नहीं कराई। समितियों का गठन सिर्फ कागज में है। जो भी कार्यों के अनुमोदन है उनमें सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर है। फर्जी कार्यवाही रजिस्टर बनाकर फर्जी भुगतान कर करोड़ो रूपए का प्रधान व सचिव अरविंद कुमार ने किया है। बबेरू ग्रामीण में लाइट का भुगतान निकाल लिया लेकिन लाइटें कहीं लगाई ही नहीं। ग्रामीण इलाकों में रास्तों में अंधेरा छाया रहता है जिससे ग्रामीण परेशान है। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.