बांदा, मई 1 -- बांदा। जिले बबेरू तहसील को उद्योग नगरी घोषित करने के लिए नगर पालिका के ब्रांड एम्बेसडर व समाजसेवी कुलदीप शुक्ला ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर मांग किया है। शुक्ला ने पत्र में बताया कि बबेरु तहसील सबसे पुरानी तहसील है।औगासी-मर्का में यमुना नदी पर सेतु बन जाने तथा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे से कनेक्ट होने के बाद बबेरु का देश के राजमार्गों से सीधा जुड़ाव हो गया है। बबेरू फतेहपुर से 40 किमी. दूर है। वहीं, प्रयागराज तीन घण्टे में व कानपुर दो घण्टे में पंहुचा जा सकता है। यहां के मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए उद्योग नगरी बनाने की आवश्यकता है। इसके अलावा यहां कुशल श्रमिक भी हैं। स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल जाने से पलायन भी रुक सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.