बांदा, जून 24 -- बबेरू। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन की बैठक बांदा रोड स्थित गार्डन में हुई। जिस पर 17000 रुपये मानदेय पर मुख्यमंत्री एवं सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया, संगठन विस्तार कर बबेरू व कमासिन ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत हुए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने व संचालन राम स्वयम्बर पाण्डेय ने किया। जिला संयोजक अतुल अवस्थी ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भविष्य की रणनीति एवं संगठन विस्तार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। जिला महामंत्री राकेश कुमार, जिला संरक्षक माधुरी गुप्ता, करण पाल को बबेरू ब्लॉक अध्यक्ष व कमल कुमार यादव को कमासिन ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष श्री सुशील पाण्डेय ने कहा संगठन सदैव अनुदेशकों के सम्मान, अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष दुबे गुरु, उपाध्यक्ष...