उन्नाव, फरवरी 24 -- सोनिक। दही थानाक्षेत्र के नांदोली गांव के रहनेवाले रामप्यारे के 21 वर्षीय बेटे अनुज ने सोमवार रात घर से पांच मीटर दूर जंगली बबूल के पेड़ में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सुबह पांच बजे मां दुलारी सो कर उठी तो देखा कि चारपाई पर अनुज नहीं था। दुलारी ने पति रामप्यारे, बेटी रुचि को ढूंढने के लिए भेजा। रुचि ने भाई अनुज का शव जंगली बबूल पर लटकता देख परिजनों को सूचना दी। अनुज की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुज एक माह पहले घर आया था। केरल की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। परिजनों का कहना है कि अनुज के पैर जमीन में छुए हुए थे। बबूल की पतली डाल पर शव लटक रहा था। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.