इटावा औरैया, मार्च 29 -- थाना क्षेत्र के ग्राम लहरियापुरा में रविवार सुबह खेतों के पास एक अधेड़ का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम लहरियापुरा निवासी 53 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र बाबूराम का शव रविवार सुबह करीब दस बजे गांव के बाहर खेतों में खड़े बबूल के पेड़ पर अंगौछे के सहारे लटका हुआ पाया गया। सुबह के समय खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर जब पेड़ पर लटके शव पर पड़ी तो वे सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत मृतक के परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही मृतक का बड़ा बेटा मोहर सिंह और पत्नी नीलम बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देखते ही देखते गांव के सैकड़ों ...