पीलीभीत, मार्च 20 -- बिलसंडा। दियोरिया रोड पर बुधवार को कार ई रिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत के बाद बबूरा गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीणों में भारी गुस्सा दिखा। कार्रवाई की मांग को आक्रोशित परिजनों को समझाने के लिये पूर्वमंत्री रामसरन वर्मा, विधायक विवेक वर्मा, एसडीएम को लेकर गांव पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ ही उनको सरकारी सहायता मुहैया कराने की कवायद शुरू हुई है। थाना क्षेत्र के गांव बबूरा से बुधवार को एक ई रिक्शा से कई श्रद्धालु दियोरिया में इलाबास देवल गए थे। मानपुर से दियोरिया जाने वाली सड़क पर बीरसिंहपुर चौराहे के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई रिक्शा पर सवार सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए घायल श्रद्धालुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य ...