आरा, दिसम्बर 25 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बबुरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिरिसिया गांव में छापेमारी कर गांजा बमदगी मामले में पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में स्थानीय गांव निवासी गोलू सिंह और एक अन्य आरोपित शामिल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व में इन दोनों आरोपितों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपित फरार चल रहे थे और पुलिस की पकड़ से बाहर थे। लगातार प्रयासों के बावजूद इनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। इसी क्रम में बबुरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों फरार आरोपित सिरिसिया गांव में छिपे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन...