भभुआ, दिसम्बर 1 -- परिजन लगा रहे हैं हत्या कर दुर्घटना का स्वरूप देने का आरोप अभी तक नहीं मिले आवेदन, पुलिस अपने स्तर से कर रही जांच (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा ओवरब्रिज के पास एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक मुकेश राम चैनपुर थाना क्षेत्र के बबूरहन गांव निवासी रंग राम का पुत्र था। परिजन मुकेश की हत्या कर दुर्घटना का स्वरूप देने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि इस मामले में शाम चार बजे तक पीड़ित परिजनों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। हालांकि थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजन द्वारा थाने में अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गय...