उरई, फरवरी 25 -- कदौरा। बबीना विद्युत केंद्र में तैनात लाइनमैन और अवर अभियंता के बीच विभागीय काम को लेकर लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में नोक झोंक हुई। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बबीना विद्युत केंद्र में तैनात लाइनमैन ब्रजेन्द्र कुमार ने विभागीय अधिकृत ग्रुप में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अवर अभियंता मिठाई लाल पर सार्वजनिक रूप से अपमानित करने, गाली-गलौज करने और नौकरी से हटाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, 23 फरवरी को उन्होंने अपनी दिन की ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभाई। रात्रि में अकोड़ी क्षेत्र के पास 33 केवी लाइन का तार टूट गया, जिसकी सूचना उन्हें कमजोर नेटवर्क के कारण नहीं मिल सकी। सुबह जानकारी होने पर वे तत्काल मौके पर पहुंचे और लाइन जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.