कटिहार, अप्रैल 13 -- बरारी। संवाद सूत्र बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी हित में सक्रिय और समर्पित रूप से कार्य करने को लेकर बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता यादव को कटिहार लोकसभा का प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके इस मनोनयन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।उनके प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा की अर्चना कुमारी, इंजीनियर विकास तिवारी, भाजपा नेता बिक्की साह, गौरी शंकर चौधरी, पंचानंद झा, रविन्द्र यादव, कृष्ण मोहन साह, मनोरंजन पाल, मुन्ना चौधरी, राजीव भारती, शांति जायसवाल, शिला कुमारी सहित दर्जनों लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...