बबियाड़ में लगाया स्वास्थ्य शिविर
नैनीताल, मई 20 -- नैनीताल। धारी ब्लॉक के बबियाड़ में कई ग्रामीणों के वाइरल फीवर से पीड़ित होने के चलते भीमताल के कांग्रेसी नेता मनोज शर्मा के अनुरोध पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को शिविर लगाया गया। एसीएमओ के निर्देश पर चिकित्सा प्रभारी धारी डॉ. हिमांशु कांडपाल ने शिविर के लिए टीम भेजी। जिसमें सीनियर फिजीशियन डॉ. संजय जनौटी, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति रावत, फार्मासिस्ट प्रेम पाल रहे। पूर्व ग्राम प्रधान युगल किशोर पलडिया ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने स्वास्थ्य जांच कराई। यहां प्रधान प्रकाश चंद्र आर्या, समाजसेवी महेश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.