पूर्णिया, अप्रैल 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि के रूप में जिला सांसद प्रतिनिधि निर्मल कुमार उर्फ बबलू भगत और नगर सांसद प्रतिनिधि के रूप में वैश खान को मनोनीत किया है। इन दोनों नेताओं ने लम्बे समय से सांसद पप्पू यादव के लिए कार्य करते रहे हैं। बबलू भगत जहां इनके पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में कई वर्षों से कमान संभाल कर पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हुए थे। वहीं वैश खान शहरी क्षेत्र में अपना दबदबा रखते हैं। इनके पास कार्यकर्ताओं की लम्बी चौड़ी जमात है। ये पूर्व वार्ड पार्षद भी हैं। ये लम्बे समय से पप्पू यादव के लिए संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर चलते रहे हैं। यहीं वजह है कि अब नगर सांसद प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किए गए हैं। अपने मनोनयन से वैश खान ने सांसद पप्पू यादव के प्र...