फतेहपुर, मई 8 -- खागा। दुष्कर्म मामले के आरोपित बबलू सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही प्रशासन ने उसके परिवार द्वारा किए गए अवैध कब्जों पर भी कड़ा प्रहार शुरू कर दिया है। तहसील प्रशासन की टीम ने राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद आरोपित के पिता द्वारा कब्जाई गई चारागाह और वन विभाग की बेशकीमती भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है। तहसील के मौजा बहादुरपुर परगना हथगाम में राजस्व टीम ने एक भूमि की पैमाइश की। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि इस गाटा संख्या की जमीन पर आरोपित बबलू सिंह के पिता धर्मराज सिंह उर्फ मन्ना सिंह ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। जांच में यह भूमि चारागाह और वन विभाग के नाम पर दर्ज पाई गईं。 यह भी पढ़ें- आवासीय भूमि पर रेस्टोरेंट संचालित करने पर पट्टा निरस्तलोगों ने बताया धर्मराज सिंह का है कब्जा जांच के दौरान मौके प...