कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- कौशाम्बी, संवाददाता मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदनपुर गांव ससुराल आए युवक की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा कायम हुआ है। पत्नी समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। हालांकि, मृतक की पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण साफ नहीं है। डॉक्टरों ने बिसरा प्रिजर्व कर दिया है। बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही गिरफ्तारी होगी।पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के धवाड़ा निवासी 28 वर्षीय बबलू पुत्र खुद्दीलाल की शादी 25 फरवरी 2026 को सैदनपुर गांव में संजू देवी से हुई थी। परिजनों के अनुसार, रक्षाबंधन के पहले से उसकी पत्नी संजू मायके में रह रही थी और वापस नहीं आ रही थी। 18 सितंबर को वह पत्नी को बुलाने ससुराल गया था। पिता के मुताबिक, 21 सितंबर की भोर बेटे बबलू ने फोन कर बताया कि पत्नी, सास, ससुर व चचिया ससुर ने उसे कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया...