संभल, अप्रैल 5 -- गुन्नौर। बबराला बदायूं हाईवे पर बबराला में स्थित लोहिया कॉन्वेंट स्कूल में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि, स्कूल के चेयरमैन एवं पूर्व शिक्षा मंत्री एवं पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने दीप प्रज्वलित कर की। समारोह में कक्षा नर्सरी से लेकर बारहवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ मन को मोह लेने वाली थीं। इस दौरान डायरेक्टर उमेश यादव ने अतिथियों में भाजपा नेता दीपक यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, बबराला थाना प्रभारी सौरभ त्यागी, बबराला चैयरमैन हर्षवर्धन, डॉक्टर कै...