संभल, जनवरी 26 -- नगर पंचायत बबराला में मुरादाबाद हाईवे इन दिनों अतिक्रमण और अवैध पार्किंग का पर्याय बन चुका है। हाईवे के किनारे चौक-चौराहों, मुख्य बाजार और खासकर इंदिरा चौक के आसपास दुकानदारों, रेहड़ी संचालकों और निर्माण सामग्री बेचने वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से चरमरा दिया है। हालात ऐसे हैं कि यहां रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है और आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। हाईवे किनारे रोडी, बदरपुर और लोहे की दुकान चलाने वाले व्यापारियों ने आधी सड़क पर ही अपना सामान फैला रखा है। कहीं बदरपुर के ढेर लगे हैं तो कहीं लोहे के भारी सामान सड़क तक आ गए हैं। नतीजा यह है कि वाहन चालकों को संकरी सड़क से गुजरना पड़ता है। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। कई बार बड़े हादसे होते-होते बचे हैं, लेकिन प्रशासन इस ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.