संभल, अप्रैल 1 -- गुन्नौर। कस्बा बबराला में एक युवक द्वारा खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर किराए पर कमरा लेने के बाद सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। युवक ने रात में मकान मालिक दंपति को कथित रूप से नशीला पदार्थ मिलाकर फल खिलाए, जिससे दोनों बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आरोपी युवक ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह तक दंपति के बेहोश रहने पर आसपास के लोगों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचाया। हालत गंभीर होने और होश न आने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, पीड़ित दंपति हरिद्वार स्थित एक आश्रम में रहते थे और नवरात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.