संभल, मई 23 -- बबराला थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लेखपाल कॉलोनी स्थित बारात घर के पास से सुरेन्द्र पुत्र मूतीर निवासी ग्राम पवांरी को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 45 पव्वे अवैध देशी शराब (गोल्डन पंच मार्का) बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...