संभल, फरवरी 15 -- थाना क्षेत्र के गांव वहीपुर निवासी अखिलेश अपने भाई मलखान के साथ रविवार को बाइक से गांव से बबराला की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह बबराला-मुरादाबाद हाईवे पर नूरपुर तिराहे के नजदीक पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आनन फानन में एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से गुन्नौर सीएचसी में भर्ती करा दिया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने अलीगढ़ रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.