संभल, मार्च 3 -- फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के दौरान बबराला स्थित राजघाट पर पानी फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद में छह लोग घायल हो गए। नगलिया मजरा सिरौरा काजी गांव के करीब 40 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगा स्नान के लिए राजघाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान कुछ युवक आपस में पानी फेंकते हुए होली की मस्ती कर रहे थे। इसी बीच घाट के समीप स्थित मीरमपुर गांव के कुछ लोगों ने पानी फेंकने का विरोध किया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में नगलिया सिरौरा काजी निवासी पान सिंह, देवपाल, लालाराम, कालीचरण और प्रेमपाल समेत कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक म...