भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता बबरगंज थाना क्षेत्र के कमलनगर कॉलोनी में बदमाशों ने छात्रा से मोबाइल छीन लिया। छात्रा कोचिंग से लौट रही थी। साइकिल सवार छात्रा को रोककर दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। घटना के दौरान छात्रा साइकिल से नीचे गिर पड़ी। छीनाझपटी में छात्रा को चोट भी आई। छिनतई की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और फुटेज में दोनों आरोपी दिख रहे हैं। छात्रा के पिता शुक्रवार को बबरगंज थाना पहुंचे और बताया कि वे दोनों आरोपियों को पहचान रहे हैं। नामजद केस दर्ज कराने की बात उन्होंने कही है। बबरगंज थानेदार दिव्या कुमारी ने बताया कि घटना को लेकर सूचना मिली है। लिखित आवेदन देने की बात पीड़िता के पिता ने कही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.