बन गया मेनहोल व सीवर लाइन पर सफाई का जुगाड़ू इंतजाम
मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर में सीवर लाइन के साथ मेनहोल बन गए पर उसकी सफाई का इंतजाम जुगाड़ू है। इसके लिए सेंसर और कैमरा से लैस नई स्कैवेंजर मशीन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के तहत सीवरेज सिस्टम व अंडरग्राउंड मेन स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज का काम अंतिम चरण में है, लेकिन मशीन के अभाव में निगम की जेटिंग मशीन के भरोसे सीवर लाइन की सफाई हो रही है।
सीवर लाइन बिछाने का कार्य परियोजना के तहत शहर के दर्जनभर वार्डों में 74 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाई गई है। इसमें तीन हजार से अधिक मेनहोल बने हैं। फिलहाल जेटिंग मशीन के हाई प्रेशर पंप से पानी पाइप में छोड़ा जाता है। फिर पानी के दबाव से जमी गंदगी और रुकावटों को साफ कर सीवर पाइपलाइन की सफाई की जाती है। हालांकि, कई बार कचरे के साथ कपड़ा आदि होने पर दिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.