बन्नु बगीचा पुलिस ने जावा महुआ व शराब किया विनिष्ट
लखीसराय, मई 23 -- चानन, निज संवाददाता। अवैध महुआ शराब पर नकेल कसने को लेकर बन्नु बगीचा पुलिस द्वारा किए गए छापेमारी अभियान में अगड़ी पहाड़ी जंगल के पास में बड़ी मात्रा में जावा महुआ को विनिष्ट किया गया। जबकि 210 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया। बन्नु बगीचा थानाध्यक्ष संजीता कुमारी ने कहा कि मिली रही सूचना के आधार पर एसआई सूरज कुमार के अगुवाई में की गई छापेमारी में पुलिस को यह सफलता मिली है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी फरार हो गए। यह भी पढ़ें- लखीसराय : बन्नूबगीचा थाना की छापेमारी में 210 लीटर महुआ शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.