देवरिया, अप्रैल 17 -- बरहज/कपरवार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत मामले की मजिस्ट्रियल जांच के क्रम में दूसरे दिन मजिस्ट्रेट प्रेमनारायण सिंह के नेतृत्व में जांच टीम दिन भर लक्ष्मीपुर में डटी रही। बन्द कमरे में करीब छह घण्टे तक जांच चली। पांच अप्रैल को अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह की चकनाली पर सड़क निर्माण के विवाद में मौत हो गई थी। मौत के बाद से ही जिले भर के अधिवक्ता आंदोलित है। मामले में बढ़ते दबाव के चलते प्रशासन ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेमनारायण सिंह के नेतृत्व में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कराई है। यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव से पहले प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज; लेखपाल सस्पेंड, 13 गिरफ्तार इसी मामले में प्रथम दृष्टया दोष...