दुमका, मार्च 26 -- दुमका। प्रतिनिधि ग्राम प्रधान मांझी संगठन प्रमंडल दुमका की ओर से बुधवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन समाहरणालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों, मूल रैयतों एवं लेखा होड़ यानि जोगमांझी, पराणिक, नायकी, कुडामनायकी, गुड़ितों धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन के पश्चात अपनी 11 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मांगों में मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 2025-26 का ग्राम प्रधानों एवं लेखा होड़ो, यानि जोग मांझी, पराणिक, कुडाम नायकी, नायकी एवं गुड़ैतो का मासिक सम्मानित राशि का लम्बित आवंटन अतिशीघ्र दी जाय तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 का ग्राम प्रधानों एवं लेखा-होड़ का बढ़ोत्तरी के लंबित सम्मानित राशि का आवंटन अति शीघ्र दी जाय, विभिन्न मौजा के रिक्त पड़े एवं मृतक ग्राम प्रधानों एवं ...