श्रावस्ती, मार्च 30 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित को जेल में निरुद्ध बंदियों को सभी सरकारी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश धर दूबे, डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी सोमवार को जिला कारागार श्रावस्ती का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने जेल में बन्द कैदियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। जेल अधीक्षक को सरकार की ओर से दी जा रही सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान्न, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक व अस्पताल का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने...