देहरादून, जुलाई 15 -- रुद्रप्रयाग। जनपद के बन्दतोली संगम क्षेत्र में एक 17 वर्षीय युवक नदी में बह गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग और ग्रामीणों ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन दूसरे दिन भी युवक का कोई पता नहीं चल सका। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार 13 जुलाई 2026 की शाम 7:52 बजे ग्राम प्रधान गौण्डार ने दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि बन्दतोली संगम के समीप एक व्यक्ति नदी में बह गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, राजस्व उपनिरीक्षक रांसी तथा स्थानीय पुलिस को मौके पर रवाना किया गया। टीमों और स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल पर देर शाम तक तलाश की, लेकिन अंधेरा और प्रतिकूल मौसम के कारण अभियान में सफलता नहीं मिल सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...