आजमगढ़, जुलाई 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के हर्रा की चुंगी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में 3.15 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से शासन को प्रस्ताव को भेजा गया है। हर्रा की चुंगी स्थित सावित्री बाई फूले राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से जुड़े विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशालाओं और स्मार्ट कक्षाओं में रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक को नवीन तकनीकी मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक लैब, कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण कक्ष, प्रोजेक्ट वर्कशॉप, स्मार्ट क्लासरूम और अन्य आवश्यक संसाधनों की व...