लखनऊ, जुलाई 20 -- नए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर होशियारी दिखाते हुए कई वाहन सवार 160 रुपये तक का टोल बचा रहे हैं। अब इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगे हैं। दरसल, कई वाहन सवार जो कि लखनऊ कानपुर के बीच अक्सर यात्रा करते हैं उनको पूरे रूट की जानकारी है। ये वाहन सवार एक्सप्रेस वे की शुरूआत में प्रवेश करने की बजाए बनी से प्रवेश ले रहे हैं। इसे 'टोल बचाने का गुप्त' रास्ता नाम दे रहे हैं। एक्सप्रेस वे लखनऊ के दरोगाखेड़ा से शुरू होता है। चालाक वाहन चालक यहां से एक्सप्रेस वे पर नहीं चढ़ रहे हैं। ये वाहन चालक बनी तक पुराने एनएच 27 पर ही आगे बढ़ते हैं। इसके बाद बनी से भी एक्सप्रेस वे के लिए एक प्रवेश मार्ग है। इसके आगे एक्सप्रेस वे यानी एनई 6 अलग हो जाता है और पुरानी कानपुर रोड एनएच 27 अलग घूम जाती है। यहां तक दोनों रोड साथ रहती है...